खाड़ी तनाव के बीच भारत को राहत: 2 भारतीय LPG जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कर गुजरात की ओर

newsasmita
0

indian-lpg-ships-shivalik-nanda-devi-safe-cross-strait-of-hormuz-gujarat-port

खाड़ी
देशों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह दो भारतीय LPG जहाज सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz को पार कर चुके हैं और अब गुजरात के बंदरगाहों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में बड़ी मात्रा में रसोई गैस (LPG) भरी हुई है, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता काफी हद तक कम हो गई है।

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव Rajesh Kumar Sinha ने पुष्टि की कि दोनों जहाजों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रही और रास्ते में किसी प्रकार की बाधा या खतरे की सूचना नहीं मिली।


92,700 टन LPG लेकर रहे हैं ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’

जिन दो भारतीय जहाजों ने इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार किया है, उनके नाम Shivalik और Nanda Devi हैं। इन दोनों जहाजों में कुल मिलाकर लगभग 92,700 टन LPG भरी हुई है। जानकारी के मुताबिक ये जहाज 16 और 17 मार्च तक गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों तक पहुंच सकते हैं। ये जहाज गुजरात के दो बड़े पोर्ट— Mundra Port और Kandla Portपर पहुंचेंगे, जहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में गैस की सप्लाई की जाएगी।


फारस की खाड़ी में भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित

हाल के दिनों में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी में कई कमर्शियल जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

हालांकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार:

  • होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में कुल 24 भारतीय जहाज मौजूद थे।

  • इनमें से 2 LPG जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं

  • अब वहां 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं।

  • इन जहाजों पर 611 भारतीय नाविक सवार हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय नाविक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।


सरकार की पैनी नजर, लगातार मॉनिटरिंग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि भारत सरकार लगातार संबंधित देशों और एजेंसियों के संपर्क में है। सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखना और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

स्थिति पर नजर रखने के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं:

  • Directorate General of Shipping

  • भारतीय दूतावास

  • शिपिंग मंत्रालय

ये सभी मिलकर समुद्री मार्गों की निगरानी कर रहे हैं।


जग प्रकाश’ जहाज भी अपने सफर पर

एक और भारतीय जहाज Jag Prakash भी अपनी यात्रा पर है। यह जहाज Sohar Port, ओमान से गैसोलीन लेकर Tanzania जा रहा है और इसके 21 मार्च तक वहां पहुंचने की उम्मीद है।


भारतीय नाविकों की वापसी भी जारी

खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों को सुरक्षित घर वापस लाने का अभियान भी जारी है।

  • पिछले 24 घंटों में 30 नाविक भारत लौटे

  • अब तक 253 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है

सरकार इस प्रक्रिया को और तेज करने की कोशिश कर रही है।


बंदरगाहों पर LPG जहाजों को मिल रही प्राथमिकता

देश में गैस सप्लाई प्रभावित हो, इसके लिए सभी बड़े बंदरगाहों को निर्देश दिए गए हैं कि LPG जहाजों को सबसे पहले बर्थिंग दी जाए। इसके तहत 6 LPG जहाजों को पहले ही बर्थिंग दी जा चुकी है. 6 अन्य जहाजों को सुरक्षित लंगर (एंकरिंग) की जगह दी गई है. इससे देश में गैस की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी।


देश में LPG की कोई कमी नहीं

गैस खत्म होने की अफवाहों के कारण कई जगहों पर लोगों ने ज्यादा बुकिंग शुरू कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने साफ किया कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है

उन्होंने बताया: रोजाना LPG की लगभग 7.5–7.6 मिलियन बुकिंग होती है, अफवाहों के कारण यह बढ़कर 8.8 मिलियन तक पहुंच गई, सरकार ने लोगों से पैनिक बुकिंग करने की अपील की है।


ऊर्जा सुरक्षा मजबूत, घबराने की जरूरत नहीं

सरकार के अनुसार: देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, क्रूड ऑयल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है, इसके अलावा GAIL ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों से कहा है कि जहां संभव हो, वहां कमर्शियल ग्राहकों को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन दिए जाएं। कुल मिलाकर, खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारत की गैस सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित बनी हुई है


Read More : फरवरी में SIP इनफ्लो थोड़ा घटा, लेकिन 16 लाख नए खाते खुले


Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top