![]() |
| PAYTM POSTPAID |
Paytm Postpaid क्या है? (Buy Now Pay Later Service)
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन पेमेंट और फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं में से एक है Buy Now Pay Later (BNPL) सुविधा, जिसके तहत ग्राहक पहले कोई भी सामान खरीद सकते हैं और उसका भुगतान कुछ समय बाद कर सकते हैं।
अब इस सुविधा को देने वाली कंपनियों में Paytm का नाम भी जुड़ चुका है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए Paytm Postpaid नाम से यह सर्विस शुरू की है। इस सेवा की मदद से यूजर पहले खरीदारी कर सकते हैं और बाद में बिल का भुगतान कर सकते हैं।
छोटे दुकानदारों पर भी कर सकते हैं Paytm Postpaid से पेमेंट
Paytm Postpaid की खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल केवल ऑनलाइन शॉपिंग तक सीमित नहीं है।
यूजर्स इस सुविधा का उपयोग छोटे दुकानदारों जैसे: किराना स्टोर, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग, जैसे कई कामों के लिए कर सकते हैं। यानि आप Paytm App ऐप के जरिए पहले पेमेंट कर सकते हैं और बाद में उसका भुगतान कर सकते हैं।
Paytm Postpaid की 3 कैटेगरी
कंपनी ने Paytm Postpaid को तीन अलग-अलग कैटेगरी में लॉन्च किया है।
1. Postpaid Lite
-
क्रेडिट लिमिट: ₹20,000 तक
-
मासिक बिल में कन्वीनियंस फीस जुड़ती है
2. Postpaid Delite
-
क्रेडिट लिमिट: ₹20,000 से ₹1 लाख तक
-
कोई कन्वीनियंस फीस नहीं
3. Postpaid Elite
-
क्रेडिट लिमिट: ₹20,000 से ₹1 लाख तक
-
बिना कन्वीनियंस फीस
यूजर की प्रोफाइल और एलिजिबिलिटी के आधार पर उन्हें अलग-अलग कैटेगरी मिलती है।
![]() |
| Paytm Postpaid EMI |
Paytm Postpaid को कैसे करें एक्टिवेट
अगर आप Paytm Postpaid के लिए एलिजिबल हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
Step 1
अपने मोबाइल में Paytm ऐप खोलें और लॉग इन करें।
Step 2
सर्च आइकॉन पर क्लिक करें और My Paytm Postpaid टाइप करें।
Step 3
सर्च रिजल्ट में Paytm Postpaid दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4
इसके बाद आपको KYC Process पूरा करना होगा।
Step 5
KYC पूरा होते ही आपकी Paytm Postpaid Service एक्टिवेट हो जाएगी।
Paytm Postpaid Customer Care Number
अगर आपको Paytm Postpaid से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। Customer Care Number: 0120-4456-456, यह हेल्पलाइन 24×7 उपलब्ध है।
Paytm Postpaid उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जो तुरंत भुगतान किए बिना खरीदारी करना चाहते हैं। Buy Now Pay Later सुविधा की मदद से आप आसानी से शॉपिंग, बिल पेमेंट और रिचार्ज कर सकते हैं और बाद में उसका भुगतान कर सकते हैं।
हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल करते समय समय पर बिल भुगतान करना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी न लगे।

