यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया, भारत को मिली वैश्विक पहचान

newsasmita
0

भारत के लिए गर्व का पल आया है। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख त्योहार दिवाली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में लिया गया, जिससे भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई मान्यता मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:

"भारत और दुनिया के लोग इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। हमारे लिए, दिवाली हमारी संस्कृति और मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ा त्योहार है। यह हमारी सभ्यता का आत्मा है। यह प्रकाश और न्याय का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में दिवाली का शामिल होना इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें अनंतकाल तक मार्गदर्शन देते रहें।"


दिवाली का यह पर्व भारत की आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता को दर्शाता है। यूनेस्को का यह कदम भारतीय परंपराओं के संरक्षण और विश्व स्तर पर उनके महत्व को बढ़ाने में मदद करेगा।


जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद भयंकर सूनामी और मेगाक्वेक की चेतावनी जारी


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top