Manoj Kumar Passed Away : मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदीने कहा…

Manoj Kumar Passed Away

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमारने 87 साल की उम्र मे शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। मनोज कुमार के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर फैल चुकी हे। देश के कई दिग्गजों ने शोक जाहिर किया हे।


Read Also : भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में हुआ निधन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति और उनके जोश के लिए याद किया जाता था। यह उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

Post a Comment

Previous Post Next Post

SPORTS