Microsoft ने कहा की अब से कंपनी कोई भी मेजर अपडेट रोलआउट नहीं करेगी, विंडोज 10 22H2 (Windows 10 22H2) इसका आखिरी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा। लेकिन 14 अक्टूबर 2025 तक विंडोज 10 डिवाइस के लिए सिक्योरिटी अपडेट यानी सेफ्टी और बग फिक्स अपडेट मिलते रहेंगे। कंपनी ने कहा कि मौजूदा लॉन्ग-टर्म सर्विसिंग चैनल, एलटीएससी, रिलीज अभी भी सपोर्ट डेट तक अपडेट प्राप्त करेंगे।