इस साल का आईपीएल ऑक्शन(IPL AUCTION 2023 DATE AND TIME) कोच्चि मे 23 दिसम्बर को होगा. इस बार आईपीएल ऑक्शन(IPL AUCTION DATE) कुछ अलग तरीके से होगा. सभी 10 टीमों ने जिन खिलाड़ियों को साल की शुरुआत में खरीदा था, वह अपनी टीम में बने रहेंगे। मतलब हर बार की तरह खिलाड़ियों पर नीलामी नहीं लगेगी। आईपीएल(TATA IPL 2023)किसी खिलाड़ी को कई टीम रिलीज़ करेगी और जो खिलाड़ी पिछले साल ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे वह इस बार ऑक्शन में शामिल होंगे।

इस बार टीमें पिछली नीलामी के बाद बचे हुए पैसे और जिन खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज करेंगी। उनकी कीमत भी पर्स में जुड़ेगी। इसके अलावा सभी टीमों के पर्स में पांच करोड़ की राशि अलग से जोड़ी गई है। सभी टीमों का कुल पर्स 95 करोड़ का हो गया है, जो पिछले साल 90 करोड़ था।

पंजाब किंग्स के पास पिछले साल की नीलामी के बाद सबसे ज्यादा 3.45 करोड़ रुपये बचे थे और इस साल पांच करोड़ की अतिरिक्त राशि जुड़ने के बाद पंजाब के पर्स में 8.45 करोड़ रुपये हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल(IPL 2023) पंजाब की टीम मयंक अग्रवाल को रिलीज कर सकती है। इस स्थिति में पंजाब के पास 20.45 करोड़ होंगे।

दूसरी टीमों की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास 2.95 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 0.95 करोड़,कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 0.45 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पास 1.55 करोड़,गुजरात टाइटंस के पास 0.15 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के पास 0.10 करोड़ रुपये बचे थे। वही लखनऊ की टीमने अपने पूरे पैसे खर्च कर दिए थे.
इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में नीलामी के लिए खिलाड़ियों का पूल तैयार हो सकता है। 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करेंगी।
आज की लाइव न्यूज, Aaj Ke Mukhya Samachar, ताजा खबर, न्यूज अपडेट, तेज ब्रेकिंग न्यूज़ Hindinew में सबसे पहले पढ़ें Newsasmita पर हिंदी मे.